दिल्ली : पूर्व मुख़्यमंत्री व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आईसीयू में, रात को की गई डायलिसिस
दिल्ली : मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां वह आईसीयू में हैं पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनके स्थास्थ्य की निगरानी के लिए 5 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित उनका पूरा परिवार दिल्ली में ही मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम का हालचाल जाना। इस बीच मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अस्पताल पहुंच गए हैं।
मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं।
लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रूटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। हर माह जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त माह से उनकी हालत में लगातार गिरावट हो रही है।
0 टिप्पणियाँ